Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचलने की हर कोशिश कर रही है, लेकिन जनता और कांग्रेस पार्टी इसका लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जवाब देगी। बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में रायपुर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल किए जाने की मांग की। विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग द्वारा कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने से वर्करों में रोष है। कहा कि यह केवल एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठाए। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम पार्षद रॉबिन त्यागी, रायपुर विधानसभा ब्लॉक अध्यक्षसरिता बिष्ट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशेर मियां, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, तुषार पाल , वरिष्ठ नेता रिपु धवन,सुमित देवरानी, शुभम चौहान , अभिनय बिष्ट , स्वर्णिम कंडारी, आदित्य रौथान, मिथलेश उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज सिद्धार्थ अग्रवाल, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
Next: हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शादी का झांसा दे दुराचार के दोषी लेक्चरर को 10 साल की कैद

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.