Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • न्यायालय
  • पत्नी की झूठी शिकायत से पति हुआ मानसिक प्रताड़ना का शिकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द की शादी
  • न्यायालय

पत्नी की झूठी शिकायत से पति हुआ मानसिक प्रताड़ना का शिकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द की शादी

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक हिंदू दंपति के विवाह को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ एक झूठी शिकायत की थी, जिसके चलते उसकी (पति की) अत्यधिक मानसिक प्रताडऩा हुई। कोर्ट ने महिला के इस कृत्य को पति और उसके परिवार का चरित्र हनन बताया है।  जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की एक बेंच ने कहा कि मौजूदा मामले में झूठे आरोप पति और उसके परिवार के सदस्यों का स्पष्ट रूप से किया गया चरित्र हनन है।
बेंच ने एक परिवार अदालत के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें दंपति को तलाक देने से इनकार कर दिया गया था। बेंच ने कहा कि परिवार अदालत ने इस बात को नजरअंदाज किया कि पुलिस थाने जाने से पति की मानसिक प्रताडऩा हुई, जो नहीं जानता था कि उसके खिलाफ कब एक मामला दर्ज किया गया और वह गिरफ्तार हो जाएगा।

पीडि़त व्यक्ति ने वकील सुमित वर्मा के मार्फत परिवार अदालत के आदेश के खिलाफ एक अपील दायर की थी। दरअसल, उसकी पत्नी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध (सीएडब्ल्यू) संबंधी प्रकोष्ठ के समक्ष उक शिकायत दर्ज कराई थी।
अदालत ने इस बात का जिक्र किया कि ससुराल का घर छोडऩे के करीब दो साल बाद और विवाह के तीन साल बाद पत्नी ने वुमेन सेल में एक शिकायत दर्ज करा कर दहेज की मांग, बदसलूकी, शारीरिक एवं मानसिक यातना सहित अन्य निर्ममता के आरोप लगाए थे तथा ये सभी आरोप बेबुनियाद थे।
बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता (पति) को इस शिकायत के सिलसिले में 30-40 बार पुलिस थाने जाना पड़ा। पुलिस थाना किसी के जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों में शामिल नहीं है।
अदालत ने एक हालिया आदेश में कहा कि उसे जब कभी पुलिस थाने जाने की जरूरत पड़ी होगी, इसके चलते हर बार उसकी मानसिक प्रताडऩा हुई होगी। अदालत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संबंध ठीक होने के दायरे से काफी आगे निकल गए हैं। वे पिछले 12 साल से साथ में नहीं रह रहे हैं और संबंध को जारी रखने पर जोर देने से दोनों पक्षों को और पीड़ा पहुंचेगी। बेंच ने कहा कि लंबे समय तक दोनों पक्षों का अलग रहना खुद में तलाक के लिए एक आधार होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल में आज चलेगा प्राधिकरण का डंडा
Next: भारत में रोहिंग्या मुसलमानों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एनआईए ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

Related Post

SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
rns featured image new
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

पत्नी और बच्चों का खर्च नहीं उठा सकते तो शादी ही मत करो, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

RNS INDIA NEWS 22/04/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

‘महिलाओं को कोई नौकरी पर नहीं रखेगा’, पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

RNS INDIA NEWS 13/03/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.