Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परीक्षा परिणाम में अनियमितता पर भड़के छात्र
  • देहरादून

परीक्षा परिणाम में अनियमितता पर भड़के छात्र

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से डोईवाला राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं परेशान हैं। महाविद्यालय के छात्रों ने विवि प्रशासन पर अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने विवि प्रशासन से अनियमितताओं को दूर करने की मांग की। शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला महाविद्यालय में प्राचार्य डीसी नैनवाल को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता हिमांशु ने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि द्वारा सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम दिए जा रहे हैं, मगर उन परीक्षा परिणामों में काफी अनियमितताएं पाई जा रही हैं। 2 दिन पूर्व बीएससी के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया था, जिसके बाद प्रदर्शन करने पर उन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम सही किया गया। छात्र नेत्री हरमन और मनीषा ने कहा कि गुरुवार को आए बीकॉम के परीक्षा परिणाम में विवि द्वारा छात्र-छात्राओं के नंबर में 0 दिखा दिया गया और छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। जिस वजह से छात्र-छात्राएं काफी परेशान है। हर बार प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बाद छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम सही होता है। छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई के अलावा क्या सिर्फ धरना प्रदर्शन पर ही करते रहेंगे। उन्होंने 3 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम सही नहीं किए जाने पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी। मौके पर छात्र नेता हिमांशु, मनीषा, हरमनप्रीत, आरती, पलक खत्री, अनुराग, विनय, राहुल, सानिया, साजिदा, शीबा, प्रिया, जाह्नवी, भारती, अनामिका, असद, सौरव, मीनू, रिया, आयुष, पूर्णिमा, सुहानी, खुशी, दिव्या, समीर राणा, तमन्ना थापा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉक्सो का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: बैंक सहयोग करेंगे तो महिलाएं आर्थिक रूप से होंगी मजबूत: यादव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.