Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बैंक सहयोग करेंगे तो महिलाएं आर्थिक रूप से होंगी मजबूत: यादव
  • चमोली

बैंक सहयोग करेंगे तो महिलाएं आर्थिक रूप से होंगी मजबूत: यादव

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

चमोली। बैंकों के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता दिलाकर आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें जिला और ब्लॉक मिशन प्रबंधक, बैंकों को आपसी सामंजस स्थापित करना होगा। समूहों को रोजगार के नए-नए आयाम तलाशने की दिशा में अग्रसर रहने की जरुरत है। बैंक महिला स्वयं सहायता समूहों को सहयोग करेंगे तो महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह बात हैदराबाद से आए नेशनल रिसोर्स पर्सन के विशेषज्ञ जीतेन्द्र यादव और डीडी मिश्रा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषय पर बैंकों के साथ आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कही। ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में बैंकर्स को विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें स्वयं सहायता समूहों के बचत खाता एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज में बैंक प्रबंधकों का सहयोग करने और स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को अधिक से अधिक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए महिला सशक्तीकरण की दिशा में अच्छा प्रयास किया जा रहा है। जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में स्वयं सहायता समूह व संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को प्राप्त होने वाले रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि, सीसीएल सीबीआरएम, बैंक सखी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि एसएचजी को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध किया जाए और इस संबंध में उनकी समस्याओं को समाधान किया जाए। कार्यशाला में एनआईआरडी-पीआर के वित्तीय समावेश प्रबंधक अभिषेक गोस्वामी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के वित्तीय समावेश प्रबंधक अशीष शाहू, एलडीएम पीएस राणा, समस्त बैकों के प्रबंधक, एनआरएलएम के ब्लाक मिशन प्रबंधक आदि मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन ग्राम्य विकास विभाग के वित्त समन्वयक संजय पुरोहित द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा परिणाम में अनियमितता पर भड़के छात्र
Next: डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.