Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झनकईया पुलिस ने नींव नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छह दिन पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती फरुर्खाबाद के युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन ने सेंटर की जांच कर क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत सेंटर संचालित नहीं होने के कारण सील कर दिया गया था। लोहियाहेड मार्ग स्थित नींव नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती उत्तर प्रदेश फरुर्खाबाद निवासी भाष्कर यादव की 18 जुलाई को मौत हो गई थी। 20 जुलाई को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मौजूद डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में पंजीकृत नहीं है। सेंटर में किसी सक्षम नियमित चिकित्सक की भी नियुक्ति नहीं है। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने यहां भर्ती 30 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया और सेंटर को सील कर दिया। उप जिला चिकित्सालय की चिकित्साधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केंद्र संचालक अनिल थापा, सचिव आकाश देऊपा एवं कोषाध्यक्ष राम सिंह राणा के विरुद्ध धारा 304-ए, 323 व 336 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन में बम होने की सूचना ने उड़ाए पुलिस के होश
Next: बैंड हाउस के नैनीझील में गिरने का खतरा बढ़ा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.