Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बैंड हाउस के नैनीझील में गिरने का खतरा बढ़ा
  • नैनीताल

बैंड हाउस के नैनीझील में गिरने का खतरा बढ़ा

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल के प्रसिद्ध बैंड हाउस के नैनीझील में गिरने का खतरा बढ़ गया है। रविवार को मल्लीताल बैंड हाउस क्षेत्र की सुरक्षा दीवारों पर भूस्खलन होने लगा। इससे दीवार नैनीझील की तरफ झुक गई है, जो कभी भी झील में गिर सकती है। एहतियात के तौर पर नगर पालिका ने बैंड हाउस की ओर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है। नैनीताल पर प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंडी सड़क, माल रोड, बलियानाला के बाद अब मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड पर खतरा मंडराने लगा है। रविवार सुबह अचानक लोगों की नजर बैंड हाउस के नीचे हो रहे भूस्खलन पर पड़ी। इस कारण बैंड हाउस झुककर नैनीझील की ओर गिरता नजर आ रहा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर तुरंत ही नगर पालिका ने यहां पर आवाजाही को प्रतिबंधित करते हुए बैरीकेडिंग लगा दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बैंड हाउस क्षेत्र की सुरक्षा दीवारों में दरार पड़ने लगी है। इसके बाद उन्होंने बैंड हाउस की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा आवाजाही रोक दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next: धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.