Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को महिला कोतवाली अल्मोड़ा की ओर से महिलाओं और युवाओं को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी और अनिता सैनी ने कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
महिलाओं को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति शराब या अन्य नशे के प्रभाव में घरेलू उत्पीड़न, मारपीट, अभद्र व्यवहार, छेड़खानी या किसी भी प्रकार से परेशान करता है तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।
इसके अलावा साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और युवाओं से नशामुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
Next: रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.