Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज 80 साल बाद यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे
  • उत्तरकाशी

मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज 80 साल बाद यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र के लंगोड़ी गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की ऐतिहासिक देवरा यात्रा करीब 80 वर्ष बाद यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों धामों में अपने आराध्य देवी डोलियों के साथ ही मां यमुना और गांगा की विशेष पूजा-अर्चना की।
देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला व मुकेश नौटियाल ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा 26 जून को लंगोड़ी गांव, गुप्तकाशी से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई थी। यात्रा सबसे पहले श्रीनगर स्थित मां धारी देवी मंदिर पहुंची। यहां विशेष पूजा के बाद देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार होते हुए यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किए गए। कहा कि दोनों धामों में देवरा यात्रा का लगभग 80 वर्षों बाद पहुंचना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं, उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और जयकारों के साथ देवरा यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की डोलियों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के समक्ष मत्था टेककर अपने परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी, पंचायत सदस्य मनीष बगवाड़ी, अजय जुगरण, किशन अवस्थी, नरेंद्र शर्मा, भास्कर आनंद पोस्ती, राजेश पोस्ती, सुरेश बगवाड़ी, दिनेश बगवाड़ी, मुकेश नौटियाल, भवना नौटियाल, डॉ. अरविंद नौटियाल, पवन मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध
Next: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.