Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। लोगों ने बिना सूचना और सहमति के स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को शुक्रवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि सुबह-सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विरोध की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने रुख पर अड़े रहे। इस दौरान कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा और व्यापार मंडल अध्यक्ष विभाष सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी सहमति से स्मार्ट मीटर लगवाना चाहते हैं, उनके यहां लगाए जाएं, लेकिन किसी के घर में जबरदस्ती मीटर नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जांच के मीटर लगाए जा रहे हैं और कई स्थानों से अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें भी मिल रही हैं। उनका कहना था कि देशभर में स्मार्ट मीटर का विरोध हो रहा है, इसके बावजूद हरिद्वार में इसे जबरन लागू किया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो सरकार और विभाग को उनकी भावना का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर सीपी सिंह, मनीराम बागड़ी, एलएस रावत, राजेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिश्नोई, हिमांशु अहलावत, अतुल शर्मा, अरुण चौहान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
Next: मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज 80 साल बाद यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.