Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोषागार संगठन ने की लेखा संवर्ग की भांति पैरिटी प्रदान करने की मांग
  • देहरादून

कोषागार संगठन ने की लेखा संवर्ग की भांति पैरिटी प्रदान करने की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। कोषागार कर्मचारी संगठन ने राज्य सचिवालय के लेखा संवर्ग की भांति पैरिटी प्रदान करने की गुहार लगाई है। बुधवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। विस अध्यक्ष ने मामले में मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराने की बात कही।
बुधवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें कोषागार संवर्ग को उत्तराखंड राज्य विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग अराजपत्रित सेवा नियमावली 2019 से पृथक किए जाने के संबंध में 6 सूत्रीय मांगें उठाई गईं। उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री यतिन शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा है कि कोषागार संगठन द्वारा कोषागार कार्मिकों को राज्य सचिवालय के लेखा संवर्ग की भांति पैरिटी प्रदान की जाए। कहा कि इस संबंध में उच्च न्यायालय ने भी निर्णय दिया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर कोषागार कर्मचारी संगठन की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर कोषागार देहरादून के जिला अध्यक्ष संदीप जोशी, उधमसिंहनगर कोषागार के जिला महामंत्री रवि थपलियाल, उप कोषागार ऋषिकेश के हिमांशु जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर वन निगम कर्मचारियों ने थाली बजा किया प्रदर्शन
Next: गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आये दो युवाओं को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.