Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगली सुअर पहुंचा रहे हैं फसलों को नुकसान
  • देहरादून

जंगली सुअर पहुंचा रहे हैं फसलों को नुकसान

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। ग्राम मटियावा, दोहा, झूसो के ग्रामीण कुछ दिनों से जंगली सुअर के आतंक से परेशान है। जंगली सुअर में मक्का, राजमा, टमाटर आदि विभिन्न फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों को रात भर अपने खेतों की सुरक्षा के लिए जागना पड़ रहा हैं। वन विभाग से विगत दो वर्षों से ग्रामीण फसल सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। समाज सेवी संजीव चौहान ने बताया कि सरकार एक और पलायन रोकने की बात कर रही हैं। दूसरी ओर पहाड़ में मुख्य आजीविका के साधन कृषि में जगली जानवरों से सुरक्षा के आज तक कोई भी उपाय नहीं किया गया। इससे आज किसानों को खेतीबाड़ी व बागवानी छोड़कर शहर पलायन पर मजबूर हैं। उक्त क्षेत्र के किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द विभाग ने इसकी सुध नहीं ली तो किसान आंदोलन भी करने के लिए मजबूर होंगे। ग्राम प्रधान मिजान दास, रमेश चौहान, पूरन सिंह, जसवीर सिंह, ईश्वर चौहान, सुरेंद्र सिंह, मोहर सिंह, महावीर सिंह, सुभाष दास आदि ने वन विभाग से तत्काल जंगली सुअरों से उनकी खेती को बचाने की मांग की हे। कालसी तहसील के धनपौ के ग्रामीणों ने भी जंगली सुअरों से खेती को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना कि रातभर जागकर भी वे अपनी खेती को सुअरों से नहीं बचा पा रहे हैं। बताया कि सुअर लगातार उनकी नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण प्रताप सिंह, भाव सिंह, शूरवीर सिंह, कलम सिंह, बलवीर सिंह, गुंतादास, भोपाल दास आदि ने सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डाकपत्थर चौकी पुलिस ने बाड़वाला में नशे के खिलाफ रैली निकाली
Next: जिपं अध्यक्ष से की निविदा शर्तों में ढील दिए जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.