Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जवाड़ी बाईपास बंद होने से रुद्रप्रयाग में वाहनों का दबाव बढ़ा
  • रुद्रप्रयाग

जवाड़ी बाईपास बंद होने से रुद्रप्रयाग में वाहनों का दबाव बढ़ा

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   बीते दिनों हुई बारिश से मुख्यालय स्थित जवाड़ी बाईपास पुल की एक तरफ की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण बाईपास से आवाजाही दूसरे दिन भी ठप रही। बाईपास पर वाहनों का आवागमन बंद होने से सभी वाहनों मुख्य बाजार से आवाजाही कर रहे हैं, जिससे यहां कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी जवाड़ी बाईपास से वाहनों की आवाजाही बंद रही। जबकि पुल के एप्रोच रोड़ के दुरुस्त करने का काम जारी है। मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ने से कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मार्ग के सुचारु होने तक तक तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व केदारघाटी के लिए वाहनों का आवागमन नगर से बेलनी पुल होते हुए संचालित किया जा रहा है। जबकि ऋषिकेश से बदरीनाथ आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जबकि पुलिस केदारनाथ धाम आने वाले यात्री वाहनों को टिहरी-चिरबटिया-मयाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग से भी आवाजाही कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बुधवार को भी बाधित हुए स्थल का निरीक्षण किया। जबकि नगर में होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को सुगम आवागमन के लिए अतिक्रमण मुक्त रखे जाने सहित मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में भी वाहनों को किसी भी दशा में खड़ा न किए जाने के लिए निरीक्षक यातायात व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल टीम ने साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति संवर्द्धन का संदेश
Next: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की टीम ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.