Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल टीम ने साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति संवर्द्धन का संदेश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल टीम ने साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति संवर्द्धन का संदेश

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-08 at 18.15.41_11zon

अल्मोड़ा। पर्यावरणीय जागरूकता के साथ क्षेत्र की संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल टीम ने पर्यटन विभाग के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन किया। बुधवार सुबह चौघानपाटा से रैली को अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की अध्यक्षा डॉक्टर वसुधा पंत, एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर दीपा गुप्ता और जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश चंद्र खत्री ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चौघानपाटा से प्रारंभ होकर एनटीडी, धारानौला और करबला मार्ग से होती हुई पुनः चौघानपाटा पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉक्टर वसुधा पंत ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस में चेतना उत्पन्न करते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और साहित्य को नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। गौरतलब हो कि आगामी 10 से 12 अक्टूबर तक नगर में अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जहाँ, देश भर से साहित्यप्रेमी जुटेंगे। रैली में क्रांति जोशी, अशोक पंत, मनोज गुप्ता, भूषण पांडे, दीपक जोशी, आदित्य, साक्षी आगरी और हिमानी जोशी सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार, बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़
Next: जवाड़ी बाईपास बंद होने से रुद्रप्रयाग में वाहनों का दबाव बढ़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.