Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की टीम ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की टीम ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष जी. राज शेखर जोशी के प्रयासों से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, भारत सरकार की पांच सदस्यीय टीम ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ का निरीक्षण किया। टीम ने मुख्य दुग्धशाला परिसर और आँचल द्वारा तैयार विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं उत्पादन प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुग्ध संघ के अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां लीं और प्लांट के आधुनिकीकरण की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान यह विचार व्यक्त किया गया कि बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए दुग्ध संघ को नई तकनीक अपनाते हुए प्लांट के आधुनिकीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। टीम ने प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं और गुणवत्ता सुधार पर भी विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की टीम में जिगनेश शाह, रिती पांडे, श्रेयश जैन, दीपक कंबोज और डॉक्टर आर.पी.एस. बाली शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया, प्रबंध समिति सदस्य कुंवर सिंह गोसाई, ब्रम्हानंद डालाकोटी, चंद्रशेखर जोशी, नीमा बाजनी, हीरालाल, सहायक निदेशक तथा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक सहित सभी अनुभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जवाड़ी बाईपास बंद होने से रुद्रप्रयाग में वाहनों का दबाव बढ़ा
Next: तिलवाड़ा में दवा की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.