Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईपीएल में सट्टा लगवा रहे बुकी समेत 8 व्यक्ति गिरफ्तार
  • देहरादून

आईपीएल में सट्टा लगवा रहे बुकी समेत 8 व्यक्ति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
rns featured image new

देहरादून। आईपीएल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में सट्टा लगवा रहे बुकी समेत आठ व्यक्तियों को पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सट्टे के एक लाख 34 हजार रुपये, सात स्मार्ट फोन, तीन साधारण फोन व एक रजिस्टर भी बरामद किया गया है।
एएसपी हिमांशु वर्मा के अनुसार, गुरुवार शाम उन्हें सूचना मिली कि कबाड़ी बाजार स्थित एक मकान में सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो वहां आठ लोग क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान अब्दुल सत्तार निवासी हरबंशवाला वसंत विहार, मनवर निवासी सरस्वती लोक ब्राह्मणवाला, फरीद निवासी ब्राह्मणवाला, आबिद निवासी महबूब कालोनी ब्राह्मणवाला, सोनू निवासी चमनपुरी, महबूब अली निवासी महबूब कॉलोनी ब्राह्मणवाला, सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग व मोहम्मद निवासी महबूब कालोनी ब्राह्मणवाला के रूप में हुई है।

चार साल से लगवा रहा सट्टा- आरोपित बुकी सौरभ जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार साल से एक अन्य साथी के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा लगवाता आ रहा है। सौरभ के अनुसार वह क्रिकेट एक्सचेंज एप के माध्यम से सट्टा लगवाता है। 20 ओवर के मैच में तीन सेशन के हिसाब से मैच में सट्टा लगाया जाता है। पहला सेशन एक से छह ओवर, दूसरा छह से दस ओवर और तीसरा 15 से 20 ओवर में चलता है। किस सेशन में टीम कितने रन बनाएगी, इस पर सट्टा लगाया जाता। जीतने पर सट्टे में लगाई राशि का दोगुना दिया जाता। चेन्नई की टीम हैदराबाद से काफी मजबूत है तो उस पर 10 हजार लगाने पर 600 रुपये अतिरिक्त दिए जा रहे थे। इसी प्रकार अन्य टीमों के लिए भी भाव तय किया जाता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Next: महिला और उसके पति के साथ मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.