Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

काशीपुर। महुआखेड़ागंज क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 68 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका महुआखेड़ागंज के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अफजल अहमद के परिवार में 9 जून को दो भतीजियों का विवाह होना है। शादी की तैयारियों के लिए शनिवार को परिवार कुछ सामान लेकर घर पहुंचा था। घर के सामने पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण अफजल अहमद ने पड़ोसी से दरवाजे के सामने खड़ी स्कॉर्पियो हटाने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में अफजल अहमद के सिर पर गंभीर चोट लगी। उनके पुत्र कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान और पत्नी मसीतन भी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पैगा चौकी पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अफजल अहमद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार को उनकी हालत और बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें अन्यत्र रेफर किया, लेकिन ऋषिकेश एम्स ले जाने की तैयारी के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
Next: देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.