Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • वन विभाग ने दी गुलदार हमले में मृत महिलाओं के परिजनों को राहत राशि
  • टिहरी

वन विभाग ने दी गुलदार हमले में मृत महिलाओं के परिजनों को राहत राशि

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। हिंडोलाखाल क्षेत्र के छाम और दुरोगी गांव में नरभक्षी गुलदार के हमले में बीते दिनों दो महिलाओं की मौत हो गई थी। मृतक महिलाओं के परिजनों को बुधवार को वन विभाग की ओर से राहत राशि प्रदान की गई। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा साढ़े आठ लाख राशि के चेक पीडि़त परिवारों को प्रदान किये। हिंडोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार ने छाम गांव में बीते 18 जुलाई को शकुंतला देवी तथा दुरोगी गांव में 20 जुलाई को गुंदरी देवी को अपना निवाला बनाया था। जबकि15 जुलाई को दुरोगी गांव की ही एक नवविवाहिता रीना देवी को गुलदार ने गंभीर रुप से घायल कर दिया था। रेंजर देवेंद्र पुण्डीर ने बताया कि वन विभाग के तय मानक अनुसार मृतकों के परिजनों और घायल को राहत राशि दी गई है। विधायक विनोद कंडारी द्वारा पंचायत घर छाम में मृतक शकुंतला देवी के पुत्र प्रवीण कुमार व मृतक गुंदरी देवी के पति मदनलाल को चार-चार लाख रुपये तथा घायल रीना देवी के पिता दौलत सिंह चौहान को 50 हजार रुपये राशि के चेक दिये गए। मृतका गुंदरी देवी के पति मदनलाल मौके पर काफी भावुक भी हो उठे। रेंज अधिकारी ने बताया कि दुरोगी गांव की घायल रीना देवी को नरभक्षी से बचाने वाली साहसी महिला नीलम भंडारी को पुरस्कार दिये जाने की भी संस्तुति की जा रही है। मौके पर डिप्टी रेंजर रविंद्र रावत, वन रक्षक राकेश चौहान, ग्राम प्रधान छाम भगवती प्रसाद रतूड़ी, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क किनारे खड़े निष्प्रयोज्य वाहन एक सप्ताह के भीतर हटाए जाय: जिलाधिकारी अल्मोड़ा
Next: टोल बैरियर के पास सड़क के किनारे एक कार जली हुई मिली

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.