Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फेसबुक पर हुए प्यार में पंजाब से काशीपुर पहुंची नाबालिग
  • ऊधम सिंह नगर

फेसबुक पर हुए प्यार में पंजाब से काशीपुर पहुंची नाबालिग

RNS INDIA NEWS 09/10/2020
fb love

काशीपुर। फेसबुक में प्यार ऐसे परवान चढ़ा कि नाबालिग प्रेमिका पंजाब से भागकर प्रेमी के पास काशीपुर पहुंच गई। किशोरी की लोकेशन काशीपुर मिलने पर पंजाब पुलिस ने काशीपुर में दबिश दी। लेकिन, प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की पंजाब के गुरदासपुर के एक गांव निवासी किशोरी से करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक में फ्रेंडशिप हुई। धीरे-धीरे यह फ्रेंडशिप प्यार में बदल गई और यह प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि किशोरी ने प्रेमी के पास पहुंचने की ठान ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका 28 सितंबर को अपना घर छोड़ काशीपुर के लिये चल दी। काशीपुर पहुंच प्रेमिका ने फोन पर प्रेमी को सूचना दी। इस पर प्रेमी युवक उसे अपने घर ले आया। वहीं किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पंजाब के थाना बहरामपुर जिला गुरदासपुर में दी थी। पुलिस ने धारा 363 और 366 के तहत केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस को नाबालिग की लोकेशन काशीपुर में मिली। गुरुवार को पंजाब के थाना बहरामपुर के एएसआई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर प्रेमी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाये। इस पर पुलिस प्रेमी के दादा और चाचा को लेकर आईटीआई थाने आ गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी। वहीं बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक का आर्मी में भर्ती होने के लिये कॉल लेटर आ चुका है। समाचार लिखे जाने तक पंजाब पुलिस काशीपुर में ही डेरा डाले हुए थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप केस में 3 दबोचे, 2 निकले नाबालिग!
Next: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद अस्पताल सील

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.