Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद अस्पताल सील
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद अस्पताल सील

RNS INDIA NEWS 09/10/2020
rns featured image new

काशीपुर। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की पीठ में एनीस्थीसिया के 20 से 25 इंजेक्शन लगाने की सीएम पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता युवती के बयान दर्ज किए। इसके बाद शहर का लाइफ लाइन अस्पताल सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने चार अन्य अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। इसमें अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीन और कक्ष को सील कर दिया गया है। बता दें नगर पालिका के वार्ड नंबर चार गांधीनगर स्थित युवती निकिता सागर ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसकी मां को पथरी का ऑपरेशन कराने के लिये मेन रोड स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन से पहले बेहोश करने के लिये उसकी मां की कमर में एनीस्थीसिया के 20 से 25 इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया गया। इस कारण उसकी मां की हालत खराब हो गई थी। इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को एसीएमओ डा.हरेंद्र मलिक शिकायतकर्ता निकिता सागर के बयान लेने सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने दो घंटे से ज्यादा पूछताछ में निकिता के बयान दर्ज किये। बयानों के बाद शिकायत को सही पाते हुए एसीएमओ डा.हरेंद्र मलिक ने सीएमएस डा.पंकज माथुर को साथ लेकर लाइफ लाइन अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने ग्रीन सिटी, स्टार, परम धरम नर्सिंग होम में औचक छापेमारी की। साथ ही खुशी अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी निरीक्षण किया। इस छापेमारी के दौरान टीम ने खुशी अल्ट्रासाउंड में मशीन संचालित करने वाले चिकित्सक नहीं पाये जाने पर मशीन तथा कक्ष को सील कर दिया। वहीं टीम ने स्टार अस्पताल में गंदगी देख गंदगी को साफ कराने की हिदायत देकर छोड़ा। वहीं ग्रीन सिटी, परम धरम नर्सिंग होम को सही पाया गया। डा.पंकज माथुर ने बताया कि लाइफ लाइन अस्पताल के पास आयुर्वेद का लाईसेंस था, लेकिन उसने अपने अस्पताल में ऑपरेशन किया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने 18 सितंबर को ही जिला चिकित्सालय भेज दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर हुए प्यार में पंजाब से काशीपुर पहुंची नाबालिग
Next: फर्जी डिग्री मामले में रुद्रप्रयाग जिले के 10 शिक्षक बर्खास्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.