Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एक लाख बीस हजार की स्मैक के साथ नेपाल मूल का अल्मोड़ा निवासी डंपर चालक गिरफ्त में
  • अल्मोड़ा

एक लाख बीस हजार की स्मैक के साथ नेपाल मूल का अल्मोड़ा निवासी डंपर चालक गिरफ्त में

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
IMG-20210626-WA0002.jpg

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस के अंतर्गत युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे की लत से बचाने हेतु एक ओर सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलवाये जा रहे हैं, दूसरी तरफ लगातार नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश अनुपालन में 25 जून को गैस गोदाम लोअर माल रोड गोदाम तिराहे अल्मोड़ा के पास एक युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर चैकिंग एवं पूछताछ किये जाने पर युवक के कब्जे से 12.14 ग्राम स्मैक कीमत 1,20,000 रु (एक लाख बीस हजार रुपये) बरामद कर गिरफ्तार किया है।
उक्त सम्बन्ध में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि नगर में काफी समय से स्मैक बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर एसओजी द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी फलस्वरुप नेपाली मूल का एक युवक जो कि डंपर चालक है के कब्जे से स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व स्मैक बेचकर कमाए 8000 रुपये भी बरामद हुए।
पूछताछ पर युवक ने बताया वह डंपर चलाने के साथ-साथ कई समय से हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर उसकी छोटी छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा के युवाओं को बेचता है।
युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

जनपद में ड्रग्स जागरूकता सप्ताह में एक ओर युवाओं, चालकों, आमजन को जागरूक किया जा रहा है, दूसरी ओर नशा बेचकर युवाओं को नशे के मकड़जाल में फ़साने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, अन्य पर भी एसओजी सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

अभियुक्त विवरण

संजीव कुमार गोश्वामी उम्र- 24 वर्ष, पुत्र भगवत गोश्वामी निवासी- सुरखेत, जिला- कैलाली, नेपाल, हाल निवासी- नियर CMO ऑफिस अल्मोड़ा

बरामदगी- 12.14 ग्राम स्मैक
कीमत- 1,20,000 रूपये

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

1- उ0नि0 संतोष तिवारी कोतवाली अल्मोड़ा।
2- का0 जाकिर हुसैन कोतवाली अल्मोड़ा
3- का0 दिनेश नगरकोटी। SOG
4-का0 दीपक खनका। SOG
5- का0 राजेश भट्ट SOG

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 जून
Next: मकान में आग लगाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.