Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 26 जून
  • संस्कृति

राशिफल 26 जून

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
Rashi Horo.jpg

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज की भी अधिकता रहेगी, जिससे तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनावश्यक धन खर्च रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे और सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। खान-पान में सावदानी रखनी होगी।

सिंह  राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। महिलाओं के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा।

कन्या  राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और क्रोध की अधिकता से नौकरी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन कटु वचन से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे। जमीन-मकान-वाहन खरीदने से बचें।

तुला  राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्यवृद्धि के योग रहेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा और सभी कार्य सफल होगे। कार्य विस्तार की योजनाएं शुरू कर सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात होने की संभावना है। परिजनों-मित्रों के साथ किसी लम्बी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा।

वृश्चिक  राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है और मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बुजुर्गों की सलाह लेना न भूलें और नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद छोडकऱ समाधान करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न बरतें।

धनु  राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास हो सकता है।

मकर  राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा, जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और परिजनों का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा को टालने में ही भलाई है।

कुम्भ  राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहने के योग बन रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धनलाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।

मीन  राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक-मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर उच्च अधिकारी मेहरबान रहेंगे और अपनी कार्यशैली से उन्हें प्रभावित कर सकेंगे। परिवार में परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें और बिना कारण किसी से विवाद में न पड़ें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुँचे पर्यटन मंत्री
Next: एक लाख बीस हजार की स्मैक के साथ नेपाल मूल का अल्मोड़ा निवासी डंपर चालक गिरफ्त में

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 14 जून

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 13 जून

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 12 जून

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.