Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी दबोचे
  • हरिद्वार

दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ मेले के दौरान बहादराबाद में काली माता मंदिर के पास एक साथ सात दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, चार हजार रूपए की नकदी व एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है। मोबाईल चोरी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों के दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने में संलिप्तता का  खुलासा हुआ। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कासमपुर निवासी मौहम्मद वकार ने मदरसे से उनका मोबाईल चोरी हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तफाबाद निवासी जीशान व गुलबहार निवासी रामपुर चुंगी रूड़की को चोरी किए गए मोबाईल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कांवड़ मेले के दौरान कावंड़ियों के भेष में कांवड़ियों के मोबाईल फोन, बैग आदि चोरी करने के साथ बहादराबाद में काली माता मंदिर के पास दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने की जानकारी भी दी। आरोपियों की निशानदेही पर लोहे के पुल के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के थाना मंगलौर व भगवानपुर में चोरी के मुकद्मे दर्ज हैं। पुंलिस टीम में बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, कस्बा चौकी प्रभारी एसआई आनन्द मेहरा, शान्तरशाह चौकी प्रभारी एसआई हेमदत्त भारद्वाज, एसआई जगमोहन सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, विपिन सकलानी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘बॉडी बिल्डर कटारिया का विमान में धूम्रपान करते वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Next: छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और बच्ची की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.