Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘बॉडी बिल्डर कटारिया का विमान में धूम्रपान करते वीडियो वायरल, जांच के आदेश
  • राष्ट्रीय

‘बॉडी बिल्डर कटारिया का विमान में धूम्रपान करते वीडियो वायरल, जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली (आरएनएस)। ‘बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया का विमान में धूम्रपान करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जांच के आदेश दिए। वीडियो में कटारिया को स्पाइसजेट के विमान में सिगरेट जलाते हुए और धूम्रपान करते हुए देखा जा सकता है। कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 लाख फॉलोअर्स हैं। यात्रियों को विमान में लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं है। यात्रियों को विमान में धूम्रपान करने की भी अनुमति नहीं है। सूत्रों के मुताबिक धूम्रपान की घटना स्पाइसजेट के एसजी706 विमान में हुई, जो दुबई से दिल्ली आ रहा था। जब इस घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया गया, तो सिंधिया ने कहा, ‘इस घटना की जांच की जा रही है। इस तरह के खतरनाक व्यवहार को सहन नहीं किया जायेगा।
स्पाइसजेट ने कहा कि धूम्रपान की घटना दुबई-दिल्ली उड़ान में 20 जनवरी को हुई थी, जब यात्री विमान में सवार हो रहे थे। चालक दल के सदस्य विमान में यात्रियों के सवार होने की प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त थे। उसने कहा कि जांच के बाद एअरलाइन ने फरवरी में यात्री का नाम 15 दिन के लिए उड़ान निषिद्ध सूची (नो फ्लाइंग लिस्ट) में डाल दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुफ्त की सौगातें और कल्याणकारी योजनाएं भिन्न चीजें : सुप्रीम कोर्ट
Next: दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.