Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धूमधाम से शुरू हुआ कांडा मेला
  • पौड़ी

धूमधाम से शुरू हुआ कांडा मेला

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर के कोट ब्लाक के देहलचौरी स्थित मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले कांडा मेला बुधवार को धूमधाम से शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के द्वार सुबह साढ़े सात बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गए। जबकि कांडा गांव से डोली पहुंचकर मंदिर की परिक्रमा की गई। कांडा मेले को लेकर पहले दिन ही बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किये। पहले दिन के कांडा मेले में विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों द्वारा निशाण चढ़ाये गये। दीपावली के अगले दिन शुरू होने वाले कांडा मेला इस बार दीपावली के दूसरे दिन शुरू हुआ। सूर्यग्रहण के चलते मंदिर समिति द्वारा भैयादूज के पर्व पर मेला शुरू किया गया। भैयादूज की छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कांडा मेला देखने के लिए पहुंचे। मान्यता है कि कामदाह पर्वत पर माता चन्द्रबदनी की छोटी बहन मंजूमति तपस्या में लीन थी, जिसे दो राक्षसों द्वारा भंग करने की कोशिश की गई, जिस पर शिवजी ने मां काली का आह्वान कर मंजूमति के रूप में उनका वध किया। मंदिर में लगने वाले मेले में भक्त भक्तिमय देवधुनों पर थिरकते हुए देवी पर ध्वजारूपी निशाण चढ़ाकर वापस लौट जाते हैं। इस दौरान जब सारे गांवों के ग्रामीण निशाणों को लेकर झूमते गाते मंदिर में पहुंचते हैं तो माहौल देवमय हो जाता है।
कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि कांडा मेले को लेकर सुबह से पुलिस यातायात व्यवस्था के साथ ही मंदिर में पूजा-अर्चना की व्यवस्था के लिए तैनात रही। उन्होंने कहा कि मेले में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना के लिए बेहतर व्यवस्था बनायी गई थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष डीपी भट्ट ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन द्वारा विशेष सहयोग देने पर आभार प्रकट किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से पर्स और मोबाइल की ठगी
Next: थराली हादसे में घायल युवक का बेस अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.