Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धोखाधड़ी मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी का मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार
  • देहरादून

धोखाधड़ी मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी का मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

विकासनगर। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुख्य प्रबंधक को पुलिस ने 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अश्वनी कुमार शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा निवासी नेताजी सुभाष पैलेस पीतमपुरा दिल्ली हाल निवासी मैसर्स एसोसिएट कम्पनी सेलाकुई ने गत 16 दिसंबर को सेलाकुई पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि सेलाकुई में मैसर्स एसोसिएट रोड करियर्स नाम से उनका ट्रासपोर्ट कार्यालय और कंपनी है। कंपनी में रंजीत कुमार यादव पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम कुंवर पट्टी प्रयागराज यूपी मुख्य प्रबंधक नियुक्त थे। कंपनी की आय-व्यय का संपूर्ण ब्यौरा रंजीत कुमार के पास रहता था। यही नहीं पावर ऑफ अटॉर्नी भी उन्हें ही दे रखी थी। लॉकडाउन के दौरान वह दिल्ली स्थित अपने घर में थे। तब कंपनी का मुख्य प्रबंधक रंजीत कुमार सेलाकुई में कंपनी का सारा कामकाज देख रहे थे। इस दौरान रंजीत कुमार ने सिडकुल से ट्रासपोर्ट का पैसा लेकर कंपनी के खाते में जमा किया। लेकिन उसके बाद कम्पनी के खाते से फर्जी तरीके से अपने एकाउंट में 28 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। साथ ही अपने खाते में विभिन्न वाहन मालिकों के नाम दर्शाकर 28 लाख रुपये हड़प लिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में थी। आरोपी रंजीत कुमार के मोबाइल की लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को तडक़े आरोपी को आईएसबीटी देहरादून से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पर धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग बेटे को पीटा
Next: चरस और स्मैक के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.