Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चरस और स्मैक के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

चरस और स्मैक के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान अलग अलग क्षेत्रों चरस और स्मैक के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार तालिब हसन पुत्र हमीद हसन निवासी केदारावाला और रंजीत पुत्र फूल सिंह निवासी देवताला विकासनगर को धौलातप्पड़ कुल्हाल के पास से 6.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी रमेश चौहान पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी चकराता को कुल्हाल से 5.55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अतर सिंह पुत्र सहराम निवासी बाल बढत पोस्ट देवास जिला शिमला हिमाचल को पुलिस ने 5.22 ग्राम स्मैक के साथ कुल्हाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक सवार आशिक पुत्र हाशिम निवासी मगनपुरा थाना मिर्जापुर सहारनपुर और अमजद पुत्र अशरफ निवासी मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी को 95 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, कांस्टेबल नवीन कोहली, नरेश पंत, रईस, सुशील गौड, सुरेश रावत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी का मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार
Next: स्मैक के साथ एक पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.