Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग का बमाणा मोटर मार्ग चट्टान टूटने से बंद
  • टिहरी

देवप्रयाग का बमाणा मोटर मार्ग चट्टान टूटने से बंद

RNS INDIA NEWS 20/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  देवप्रयाग से जुड़े रामपुर-श्यामपुर- बमाणा मार्ग पर शनिवार सुबह अचानक चट्टान टूटने से हड़कंप मच गया। घटना से थोड़ी देर पहले से यहां से कुछ वाहन व ग्रामीण पैदल चलते निकले थे। वहीं भारी चट्टानों से सड़क का पुश्ता भी ढह गया जिससे मार्ग पर आवाजाही ठप पड गयी। शनिवार सुबह देवप्रयाग से आठ किमी दूर रामपुर-श्यामपुर बमाणा मोटरमार्ग पर चट्टान का एक हिस्सा पर सड़क पर आ गिरा। भारी चट्टानों से यहां सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के कुछ समय पहले ही कुछ वाहन व ग्रामीण यहाँ से गुजर रहे थे। लोनिवि के सहायक अभियंता वाईएस रावत ने बताया कि, यहां अभी भी चट्टान का एक बड़ा हिस्सा गिरने की स्थिति में है, ऐसे में मोटर मार्ग पर सफाई व निर्माण रोका गया है। कहा कि, पुश्ता निर्माण में एक माह का समय लग सकता है। सड़क बन्द होने से यहां दिल्ली, चंडीगढ़ आदि से गांव आये प्रवासी भी फंस गए हैं। लोनिवि प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र में यातायात बहाल करने के लिए सजवाणकाण्डा मार्ग की मरम्मत शुरू की गयी है। यह मार्ग काफी ऊंचाई व दूरी का होने के बाबजूद भरपूर पट्टी के गांवो का आवागमन का फिलहाल एक मात्र साधन है। क्षेत्रीय जनता ने चट्टानों को हटाकर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण समय रहते करने की मांग की है। इससे चलते ग्रामीण देवप्रयाग तक पहुंच पा रहे हैं। बीमार लोगों व छात्र-छात्राओ की इससे मुश्किल बढ़ गयी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन मालिक सही है या ठग, ग्राहक खुद भी कर सकेंगे जांच
Next: एसएसएससी की परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे शिक्षक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.