Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग आने वाले मालवाहक वाहनों को अब नहीं देना होगा टोल
  • टिहरी

देवप्रयाग आने वाले मालवाहक वाहनों को अब नहीं देना होगा टोल

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

नई टिहरी। नगरपालिका देवप्रयाग के धनेश्वर वार्ड मे आवाजाही करने वाले मालवाहक वाहनों से जिला पंचायत पौड़ी अब टैक्स नहीं वसूलेगा। पालिका क्षेत्र में जिला पंचायत की ओर से वसूले जा रहे टैक्स को यहां नगरवासियों की ओर से अवैध बताते हुए लगातार विरोध किया जा रहा था। नगरपालिका देवप्रयाग का वार्ड चार धनेश्वर पौड़ी जिले में स्थित है। इस वार्ड स्थित रामकुंड पुल पर जिला पंचायत पौडी मालवाहक वाहनों से टैक्स वसूल आ रहा है। इसमें पालिका क्षेत्र में आने वाले वाहन भी शामिल थे। समाज सेवी सुधीर मिश्रा और सभासद धनेश्वर अजय मिश्रा की ओर से इस पर आपत्ति करते ईओ बीएल बिष्ट से उक्त टैक्स को अवैध बताते तत्काल रोके जाने की मांग की गयी थी। ईओ बिष्ट ने पालिका क्षेत्र में आने वाले मालवाहक वाहनों से लिए जा रहे टैक्स पर रोके लगाने को लेकर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी को पत्र भेजा था। जिसमें स्पष्ट किया गया कि पालिका क्षेत्र में उन्हें टैक्स वसूलने का कोई अधिकार नहीं है। उधर, पालिका अध्यक्ष ने भी बाकायदा नगर क्षेत्र के माल वाहक वाहनों के स्वामियों के नाम भी जिला पंचायत को यह कहकर दिए कि इनसे कोई टैक्स नहीं वसूला जाए। पालिका की ओर से सभी तरह के टैक्स पालिका सीमा से बाहर वसूले जाने के लिए कहा गया। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी पौड़ी ने पालिका अध्यक्ष कोटियाल को इस बाबत भेजे गए पत्र में साफ कर दिया गया है कि देवप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले मालवाहक वाहनों से जिला पंचायत पौड़ी अब कोई टैक्स नही वसूला जायेगा। लेकिन पौडी जाने वाले मालवाहक वाहनों से टैक्स पूर्व की भांति ही लिया जाएगा। ईओ बीएल बिष्ट ने कहा है कि शासन की ओर से चुंगी टैक्स समाप्त कर दिये जाने के बाद पालिका किसी भी मालवाहक वाहन से कोई टैक्स नहीं वसूलेगी। जिला पंचायत पौडी के निर्णय को नगरवासियों ने उचित करार देते पंचायत का बैरियर पालिका सीमा से बाहर सौड गांव में लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील में प्रमाणपत्र नहीं बनने से लोग परेशान
Next: श्रीनगर-कोटद्वार बस सेवा दो दिन से बंद, यात्री रहे परेशान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.