Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर-कोटद्वार बस सेवा दो दिन से बंद, यात्री रहे परेशान
  • पौड़ी

श्रीनगर-कोटद्वार बस सेवा दो दिन से बंद, यात्री रहे परेशान

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर रोडवेज डिपो की बसों का बुरा हाल है। विभाग से डिपो की बसों के लिए समय पर टायर से लेकर अन्य सामाग्री उपलब्ध न कराने से दिक्कतें आ रही है। आलम यह है कि विगत दो दिन से टायर खराब होने से श्रीनगर-कोटद्वार बस सेवा बंद है। स्थानीय लोगों ने विधायक से डिपो की सुध लेने की मांग की है। वहीं विभाग का कहना है कि डिपो द्वारा टायरों का जुगाड़ कर दिया गया है, अब मंगलवार से कोटद्वार के लिए बस चलने की उम्मीद है। श्रीनगर रोडवेज डिपो से कोटद्वार के लिए सुबह सात बजे तथा नौ बजे बस चलती थी, किंतु दो दिनों से बस न चलने के कारण पौड़ी, कोटद्वार जाने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इन बसों से सबसे अधिक सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोग आवाजाही करते हैं। जिन्हें सुबह श्रीनगर से पौड़ी के लिए जाना पड़ता था। किंतु बसें न चलने के कारण लोग परेशान है। स्थानीय निवासी आचार्य बीएन अंथवाल ने श्रीनगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से रोडवेज डिपो की सुध लेते हुए यहां संसाधन और नई बसें दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रीनगर डिपो की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण स्थानीय लोगों को डिपो की बसों का सुमचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इधर, डिपो के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि टायर खराब होने की वजह से बसें नहीं चल पायी। बताया कि बसों में टायर लगा दिए गए हैं। अब मंगलवार सुबह से कोटद्वार सेवा चल पायेगी। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए डिपो लगातार संसाधन जुटाकर बसें संचालित करने का पूरा प्रयास करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग आने वाले मालवाहक वाहनों को अब नहीं देना होगा टोल
Next: भालू के हमले में महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.