Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तहसील में प्रमाणपत्र नहीं बनने से लोग परेशान
  • टिहरी

तहसील में प्रमाणपत्र नहीं बनने से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

नई टिहरी। घनसाली तहसील में आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम से उनके आवश्यक प्रमाण पत्र समय से बनवाने की मांग की है। भिलंगना ब्लॉक की घनसाली तहसील में क्षेत्र के लोगों के आवश्यक प्रमाणपत्र न बनने से लोगों में तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बनी है। कनिष्ठ उपप्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, प्रधान यशवंत गुसाईं, दिनेश नेगी, राजेन्द्र सजवाण आदि लोगों का कहना है कि 30 नवम्बर तक 12वीं पास छात्राओं के गौरादेवी कन्या धन योजना के फार्म जमा होने हैं। जिसके लिए लोगों ने आय प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया है, लेकिन प्रमाणपत्र समय से नहीं मिल रहे हैं। कहा कि कई बार तहसील के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। लोगों ने तहसील कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम से लोगों के आवश्यक प्रमाण पत्रों को समय से बनवाने की मांग की है। वहीं स्थानीय निवासी आनन्द सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का स्थायी निवास प्रमाण पत्र के लिए सीएससी सेंटर में आवेदन किया था, लेकिन एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड नहीं होने के कारण जब वह एसडीएम के पास गए तो वह उन पर आग बबूला हो गये और दोबारा प्रमाण पत्र आवेदन करने को कहा। उन्होंने डीएम से ऐसे एसडीएम के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। उधर एसडीएम गोपालराम का कहना है कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि प्रमाण पत्रों को बनने में कोई तकनीकी अड़चने होंगी तो शीघ्र ही उन्हें दूर किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति की हत्या के आरोप में पत्‍नी के खिलाफ मुकदमा
Next: देवप्रयाग आने वाले मालवाहक वाहनों को अब नहीं देना होगा टोल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.