Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में बारिश तो कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बारिश तो कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

हिमांचल के मनाली और सोलंगनाला में फंसे हजारों पर्यटक
कहर ढा रही सर्दी

नई दिल्ली(आरएनएस)। पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर भारत में बारिश के साथ गिर रहे ओले परेशानी का सबब बन गए हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इन राज्यों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 जनवरी तक बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान जताया है। हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ओले पडऩे का भी अनुमान है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुई बारिश से शहर में ठंड की स्थिति में सुधार हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बर्फबारी के कारण बहुत से पर्यटक फंसे हुए हैं। प्रशासन द्वारा सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। सोलंगनाला में भी भारी बर्फबारी के बीच हजारों पर्यटक फंस गए हैं। यहां पर मंगलवार दोपहर 1 बजे से भारी बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से पर्यटकों की गाडिय़ां जहां-तहां फंसी हैं। हिमपात के बीच फंसे पर्यटक मदद की गुहार लगा रहे हैं और तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोलंगनाला मनाली से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर है।
लहौल स्पिति में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच घाटी में हिमखंड गिरने का सिलसिला भी जारी हो गया है जिसकी वजह से अटल-टनल से लाहौल और मनाली का सम्पर्क पूरी तरह से कट गया है और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। बर्फबारी के साथ ही घाटी में न्यूनतम पारा शून्य से 13 डिग्री तक नीचे लुढक़ गया है जिससे इलाके में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। नलकों के पाइप में पानी जमने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने मौसम साफ होने तक लोगों को यात्रा न करने की हिदायत जारी की है।
बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। यहां लगातार कई दिनों से बर्फ पड़ रही है। श्रीनगर और गुलमर्ग समेत कई शहरों में रास्तों और घरों पर कई इंच तक बर्फ जमी हुई है। कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद है। इसके अलावा श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें भी प्रभावित हो गई हैं। कश्मीर आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कश्मीर घाटी में अगले 2 दिन तक बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने कश्मीर में हिमस्खलन होने की चेतावनी दी है। इसके अलावा यहां येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। संभावना जताई गई है कि किश्तवाड़ और पुंछ में हिमस्खलन हो सकता है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। चार धाम में से एक प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर के आस-पास 5 फुट मोटी बर्फ की चादर जम गई है। केदारनाथ धाम में 3 फीट से अधिक तक बर्फबारी हो चुकी है। बाबा केदार की नगरी पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढक़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के चमोली, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में कोसी पुनर्जनन एवं जल संरक्षण पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित
Next: मुझे चटनी में जहर देकर मारने की हुई थी कोशिश, घर में छोड़े गए सांप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.