Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुझे चटनी में जहर देकर मारने की हुई थी कोशिश, घर में छोड़े गए सांप
  • उत्तराखंड

मुझे चटनी में जहर देकर मारने की हुई थी कोशिश, घर में छोड़े गए सांप

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

एक वैज्ञानिक का सनसनीखेज दावा

बेंगलुरु(आरएनएस)। इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने दावा किया कि उन्हें तीन साल से अधिक समय पहले जहर दिया गया था। वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्हें 23 मई, 2017 को बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में पदोन्नति साक्षात्कार के दौरान घातक आर्सेनिक ट्राइऑक्साइड जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। सोशल मीडिया पोस्ट में वैज्ञानिक मिश्रा ने खुलासा किया, मुझे दोपहर के भोजन के बाद स्नैक्स में संभवत: डोसे की चटनी के साथ मिलाकर जहर दिया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि उन्हें सांप से भी मारने की कोशिश की गई थी। बता दें कि मिश्रा फिलहाल इसरो में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं और इस महीने के अंत में सेवानिवृत होने वाले हैं। उन्होंने फेसबुक पर लॉन्ग केप्ट सीक्रेट नामक से एक पोस्ट में यह दावा किया कि जुलाई 2017 में गृह मामलों के सुरक्षाकर्मियों ने उनसे मुलाकात कर आर्सेनिक जहर दिये जाने के प्रति उन्हें सावधान किया था। मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा डॉक्टरों को दी गई जानकारी के चलते ही उनका सटीक उपचार हुआ और वह बच सके। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि बाद में उन्हें सांस लेने में कठिनाई, त्वचा का असामान्य रूप से फट जाना, चमड़ी निकला और फंगल संक्रमण सहित कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।अपने फेसबुक पोस्ट में मिश्रा ने यह भी दावा किया कि उन्हें सांप से मारने की भी कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि उनके क्वार्टर में जहरीले सांप छोड़े गए। उन्होंने एम्स के डॉक्टर से इलाज का मेडिकल रिपोर्ट भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर साझा किया है। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच की अपील की है। बता दें कि वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक के रूप में सेवा दे चुके हैं। अपने लंबे फेसबुक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों से मेरे क्वार्टर में कुछ दिनों के नियमित अंतराल पर कोबरा, क्रेट जैसे जहरीले सांपों रहस्यमय तरीके से मिलते रहे हैं। कार्बोलिक एसिड वेंट्स को हर 10 फीट पर डाला जाता है। फिर भी कोई भी सांपों की घुसपैठ को नहीं रोक सका। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से मेरी चार बिल्लियों और मेरे सुरक्षा कर्मचारियों की वजह से वे सभी सांप या तो मारे गए या जिंदा पकड़े गए। उन्होंने दावा किया कि केवल तीन महीने पहले ही उनके घर में एक गुप्त सुरंग मिली है। जब सुरंग को बंद कर दिया गया तो सांप आने बंद हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में बारिश तो कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट
Next: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड- फेफड़े-पसलियों पर भी दरिंदगी के जख्म

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.