Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में संबद्ध मेडिकल कॉलेज के कर्मियों को वापस भेजा
  • देहरादून
  • पौड़ी

देहरादून में संबद्ध मेडिकल कॉलेज के कर्मियों को वापस भेजा

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में संबद्ध किए गए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एक एसोसिएट प्रोफेसर व दो फार्मासिस्टों सहित नौ कर्मचारियों की संबद्धता संयुक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के स्तर से समाप्त कर उन्हें मूल नियुक्ति स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड की ओर से नौ मार्च गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्राचार्य वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर के द्वारा 4 मार्च को भेजे गए पत्र पर यह कार्रवाई की गई है। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आवश्यकता के दृष्टिगत अधिकारियों और कर्मचारियों के संबद्धीकरण/आबद्धीकरण के आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए प्राचार्य कार्यालय श्रीनगर हेतु कार्यमुक्त किया गया है। जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से संबद्ध अनिल कुमार उनियाल (चीफ फार्मासिस्ट), अरविंद मैठाणी (प्रवर सहायक), रोशन सिंह पटवाल (वैयक्तिक सहायक), दीपक चंद (कनिष्ठ सहायक), विजेंद्र सिंह राणा (डीईओ), पूजा नेगी (रिकार्ड क्लर्क) तथा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून से संबद्ध डॉ. निधि नेगी (एसो. प्रोफेसर), प्रमिला बिष्ट (फार्मासिस्ट) व रीना बहुगुणा (कनिष्ठ सहायक) अपनी योगदान आख्या प्राचार्य वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर में सुनिश्चित करेंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि कुछ कर्मचारी व अधिकारी काफी पहले से अन्य स्थानों पर संबद्ध हैं। जबकि अधिकतर कर्मचारी व अधिकारी कोविड के दौरान अटैच किए गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बूथों को मजबूत कर ही शक्ति केंद्रों को मजबूत किया जा सकता है: महेंद्र भट्ट
Next: एलोपैथी और आयुर्वेद को एक दूसरे के पूरक के रूप में देखना चाहिए: मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.