Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित चौथी नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीनगर की बेटी आकृति कंडारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 29 मई से दो जून तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच आकृति कंडारी ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। स्वर्ण पदक मुकाबले में उन्होंने केरल की खिलाड़ी को पराजित किया। आकृति की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने उनकी खुशी जताई व उन्हें शुभकामनाएं दीं। आकृति जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी की पुत्री हैं। वह इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनके भाई आर्यन कंडारी भी आर्म रेसलिंग के खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। आकृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की बदौलत ही वह राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल कर सकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
Next: पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.