Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। भट्टोवाला में सड़क के किनारे जंगल में शराब पी रहे बिहार के तीन लोगों को टोकना दो स्थानीय युवकों को भारी पड़ गया। इससे नाराज आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लग गई और दूसरे के जांघ को चीरती हुई गोली आरपार निकल गई। फायरिंग होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग होते ही आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग की भीड़ ने मौके पर फायरिंग करने वाले एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भीड़ को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। कोतवाली पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना गुरुवार दोपहर 3:30 बजे की है। भट्टोवाला निवासी 37 वर्षीय मनीष व्यास और 32 वर्षीय जसपाल रावत गांव की सीमा पर सड़क किनारे से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्हें तीन लोग सड़क के पास ही जंगल में शराब पीते दिखे। उन्होंने टोका तो वे बिफर गए। शुरुआत में हल्की नोकझोंक हुई, जिसके बाद आरोपियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। इस दौरान मनीष के हाथ में गोली लग गई, जबकि जसपाल की जांघ को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्स में भर्ती कराया। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले में शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। फरार दो युवकों की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी हैं। वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोग खौफ में हैं। बेखौफ फायरिंग से उन्हें सुरक्षा का डर सता रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 जून
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
  • शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके
  • राशिफल 05 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.