Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए बाजपुर निवासी एक युवक ने एसएसपी से शिकायत की है। शिकायत में भूमि स्वामियों के साथ ही राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों पर मिलीभगत कर सुनियोजित तरीके से रकम हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केशवनगर रेलवे कॉलोनी, बाजपुर निवासी अनुज सैनी ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बिन्दुखेड़ा निवासी गुरदेव सिंह और कुलविंदर सिंह से लगभग 25.24 लाख रुपये में भूमि खरीदने का सौदा किया था। दोनों पक्षों के बीच रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू सेल भी हुआ था। आरोप है कि उन्होंने बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 20 लाख रुपये विक्रेताओं को दे दिए। जब उन्होंने भूमि की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो विक्रेताओं ने बताया कि भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए अधिग्रहित हो चुकी है, इसलिए फिलहाल रजिस्ट्री संभव नहीं है। आरोप है कि उन्हें विश्वास में लेकर भूमि को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिग्रहण से मुक्त कराने के नाम पर अलग से 10 लाख रुपये भी ले लिए गए। सैनी का कहना है कि बाद में जानकारी करने पर पता चला कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि को अधिग्रहण से मुक्त कराना संभव नहीं है। उनका आरोप है कि शुरू से ही धोखाधड़ी की नीयत से सौदा किया गया और उनकी रकम हड़पने का प्रयास किया गया। शिकायती पत्र में चकबंदी राजस्व निरीक्षक, किच्छा समेत कुछ सरकारी कर्मचारियों पर भी आरोपियों से मिलीभगत कर राजस्व अभिलेखों में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप है कि रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाने पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
Next: बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.00.46
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा की जनसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.