Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चिता में जलने के लिए श्मशान घाट पहुंचे रामचंद्र राय
  • ऊधम सिंह नगर

चिता में जलने के लिए श्मशान घाट पहुंचे रामचंद्र राय

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  आंचलिक बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं भागवत कथावाचक रामचंद्र राय शनिवार सुबह 11 बजे सुरेंद्र नगर के श्मशान घाट पर चिता में जलने के लिए पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार से क्षुब्ध हैं। कहा कि देश में प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व खुफिया तंत्र और उनके समर्थकों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें वापस घर भेजा। शनिवार को रामचंद्र राय बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और माताओं-बहनों के साथ दुष्कर्म, साधु-संतों के ऊपर हो रहे अमानवीय अत्याचार से क्षुब्ध होकर सुरेंद्र नगर श्मशान घाट पर चिता में बैठने के लिए पहुंच गए। पुलिस व खुफिया विभाग के अफसरों ने सुरेंद्र नगर मंदिर में ही उन्हें रोक दिया। तीन घंटे से अधिक समय तक रामचंद्र राय विरोध जताते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर राजनीति कर रही है। जबकि बांग्लादेश में अत्याचार रोकने के लिए भारत सरकार को मजबूती से निर्णय लेना चाहिए था। विपक्ष को इसके लिए दबाव बनाना चाहिए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की राजनीति नहीं करनी है। भविष्य में किसी प्रकार का चुनाव नहीं लड़ना है। कहा कि हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए वह अपने प्राणों की बलि देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस प्रशासन व खुफिया तंत्र सुबह से ही उन्हें घेरे रहा। श्मशान घाट में चिता तैयार करने के लिए लाई जा रही लकड़ियों को भी रोक दिया। तीन घंटे से अधिक समय तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस, खुफिया विभाग व समर्थकों ने समझा-बुझाकर उन्हें घर लौटने के लिए राजी किया। यहां रविन्द्र सिंह, राजन मंडल, सुमित मंडल, आनंद राय, सुजीत, सुमित सरकार, अशोक विश्वास, गणेश सरकार, राजीव मीरबहार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा जल्द किए जाने पर छात्रों में नाराजगी
Next: पैसे लेकर आवाजाही कराने पर सिपाही लाइन हाजिर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टायर फटने से अनियंत्रित कार वाहन के चेसिस से टकराई, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.