Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पैसे लेकर आवाजाही कराने पर सिपाही लाइन हाजिर
  • अल्मोड़ा

पैसे लेकर आवाजाही कराने पर सिपाही लाइन हाजिर

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस वजह से रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद वहां तैनात सिपाही पैसे लेकर वाहनों को भेज रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सिपाही राजेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया जबकि होमगार्ड के दोनों जवानों को तत्काल हटा दिया है। हल्द्वानी एनएच पर रात में वाहनों की आवाजाही बंद होने के बावजूद पैसे लेकर पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड वाहनों को छोड़ रहे हैं। गिरते पत्थरों के बीच लोगों को चंद रुपयों की खातिर उन्हीं लोगों की जान जोखिम में डालने से इन्हें कोई गुरेज नहीं रहा। क्वारब में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, इस वजह से रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुक्रवार को किसी अनजान नंबर से एसएसपी देवेंद्र पींचा से शिकायत की गई कि क्वारब में तैनात कर्मचारी और होमगार्ड के दो जवान पैसे लेकर वाहनों की आवाजाही करा रहे हैं। मामले की शिकायत आने पर एसएसपी पींचा ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों होमगार्डों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिता में जलने के लिए श्मशान घाट पहुंचे रामचंद्र राय
Next: मासूम ने घर में रखा डीजल पीया, मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.