Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ब्रह्ममुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट
  • उत्तराखंड

ब्रह्ममुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट

RNS INDIA NEWS 17/10/2020
rns featured image new

चमोली। चमोली जिले में समुद्रतल से 11808 फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। देर शाम बाबा रुद्रनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली गोपेश्वर स्थित अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गई। कार्तिक संक्रांति पर ब्रह्ममु़हूर्त में पूजा-अर्चना के बाद मुख्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट ने धाम के कपाट बंद किए। इससे पूर्व, मंदिर में यज्ञ-हवन के बाद बाबा रुद्रनाथ के विग्रह को गंगाजल, घी, दूध, दही व शहद से स्नान कराया गया। जबकि, स्थानीय ग्रामीणों व हक-हकूकधारियों ने ओखली में कूटकर लाया गया धान बाबा को अर्पित किया। इसके बाद बाबा का बाघंबर समेत हिमालयी पुष्पों से श्रृंगार कर उन्हें शीतकाल की अवधि के लिए समाधि में विराजमान किया गया। इस मौके पर लगभग सौ श्रद्धालु धाम में मौजूद थे। उधर, कपाट बंद होने के बाद बाबा की चलविग्रह उत्सव डोली पनार, सगर समेत अन्य स्थानों से होते हुए देर शाम अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना कर उन्हें नवान्न (नए अनाज) का भोग लगाया। इस मौके पर रुद्रनाथ मंदिर समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने की केदारनाथ में लैडिंग
Next: दुकान में शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.