Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई मुखर्जी की पुण्यतिथि
  • देहरादून

भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई मुखर्जी की पुण्यतिथि

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

देहरादून। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष और विचारक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों ने देश से जम्मू-कश्मीर को अलग करने की साजिश रची थी, लेकिन डॉ० मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर उनकी साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ० मुखर्जी के विरोध और बहादुरी की वजह से ही जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के लिए लगाए गए परमिट सिस्टम को हटाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ० मुखर्जी आधुनिक विश्व संत थे। वह कोलकाता विश्वविद्यालय के युवा कुलपति नियुक्त हुए। उन्होंने ब्रिटिश शासन से देश को मुक्त करने के लिए आंदोलनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मुखर्जी नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने जनविरोधी नीतियों की वजह से कांग्रेस को छोड़ दिया और 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। जिसकी मौजूदा दौर में भाजपा के रूप में देश के कोने-कोने में पहुंच है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान-दो निशान का विरोध किया था। उन्होंने धारा 370 को हटाने के लिए कई प्रयास किए और अपने जीवन का बलिदान दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, पुनीत मित्तल, कार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, नवीन ठाकुर सौरभ थपलियाल अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस अधिकारी राम विलास यादव गिरफ्तार
Next: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.