Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बाइक नहीं मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी
  • नैनीताल

बाइक नहीं मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दूल्हे ने शादी तोड़ दी। लडक़ी के पिता ने दूल्हे समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 जून को बिलासपुर जिला रामपुर से आसिफ खां पुत्र रईस खां की बारात वनभूलपुरा लाइन नम्बर 18 में आनी थी। विवाह संबंधी सभी तैयारियां चोरगलिया रोड स्थित बारातघर में हो चुकी थीं। घरवाले और रिश्तेदार शादी को लेकर खुश थे। इसी बीच पता चला कि दूल्हा आसिफ खां, उसके पिता रईस खां और बब्बू खां ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर बारात आने से रोक दी। फोन से संपर्क करने पर उन्होंने मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इनकार कर दिया। इससे लडक़ी पक्ष के लोगों में हडक़ंप मच गया। बाद में लडक़ी के पिता अरशद अली ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में तहरीर दी। कहा कि दूल्हा पक्ष की इस हरकत से पूरे समाज में उनकी बेइज्जती हुई है, इसलिए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी के उपचार को लगाई बुजुर्ग माता पिता ने आर्थिक सहायता की गुहार
Next: सीआरपीएफ जवान से साइबर ठगी …खाते से 1 लाख रूपये उड़ाये

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.