Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेटी के उपचार को लगाई बुजुर्ग माता पिता ने आर्थिक सहायता की गुहार
  • देहरादून

बेटी के उपचार को लगाई बुजुर्ग माता पिता ने आर्थिक सहायता की गुहार

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

तीन माह से कोरोना से जंग लड़ रही है युवती, 90 प्रतिशत संक्रमित हो चुके हैं फेफड़े

विकासनगर। कोरोना महामारी ने कई लोगों को अपनों से हमेशा के लिए दूर कर दिया है। जबकि कई परिवार अपने परिजनों का उपचार करते करते आर्थिक तौर पर इतने बेबस हो गए हैं कि उन्हें अस्पताल में मौत के बीच जंग लड़ रहे अपने परिजन के जीवन की रक्षा के लिए सरकार और समाज से आर्थिक सहायता की गुहार लगानी पड़ रही है। ऐसी ही गुहार इन दिनों उदियाबाग निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई है, जिनकी 28 वर्षीय इकलौती बेटी निजी अस्पताल में पिछले तीन माह से कोरोना से जंग लड़ रही है। अस्पताल में भर्ती युवती के फेफड़े नब्बे प्रतिशत संक्रमित हो चुके हैं। आर्थिक तौर पर कमजोर माता पिता ने पहले आयुष्मान कार्ड के तहत अपनी बेटी का उपचार कराया। लेकिन जब आयुष्मान कार्ड की निर्धारित सीमा समाप्त हो गई तो उन्होंने अपनी संपत्ति बेचकर उपचार जारी रखा। युवती के पिता अजय कुमार ने बताया कि अब उनके पास अस्पताल में उपचार जारी रखने के लिए पैसा नहीं बचा है। लोगों की मदद से उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने मदद की है। लेकिन अभी भी उपचार के लिए काफी पैसे की जरूरत है। समाज सेवी रिंकू कन्नौजिया ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इसकी जानकारी ली है। युवती को आईसीयू में रखा गया है, जिसे रिकवर होने में अभी समय लगेगा। लेकिन पैसे के अभाव में बुजुर्ग माता पिता आवश्यक दवाई लेने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ ही समाज के सक्षम लोगों से कोरोना से जंग लड़ रही युवती की मदद करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया मास्क, सैनेटाइजर, साबुन तथा आयुष किट का वितरण
Next: बाइक नहीं मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.