Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बसंत पंचमी के अवसर पर तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि
  • देहरादून

बसंत पंचमी के अवसर पर तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

RNS INDIA NEWS 05/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कल शनिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर राजदरबार में तय होगी। इस दौरान गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा की तिथि भी निश्चित हो जाएगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुक्रवार को गाडू घड़ा (तेल कलश) के साथ श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, विपुल डिमरी,राकेश डिमरी, नरेंद्र डिमरी, अरूण डिमरी, विनय डिमरी आदि गाडू घड़ा लेकर सायंकाल को मंदिर समिति के चंद्रभागा धर्मशाला पहुंचे।
इस अवसर पर प्रबंधक अमित राणा एवं केयर टेकर रामचंद्र बिष्ट ने गाडू घड़े का स्वागत किया। शुक्रवार रात्रि पंचायत प्रतिनिधियों ने मंदिर समिति के चंद्रभागा स्थित धर्मशाला में प्रवास किया। शनिवार को गाडू घड़ा तेल कलश राजमहल को सुपुर्द हो जाएगा। निर्धारित तिथि में राज महल नरेंद्रनगर से भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए तिलों के तेल का कलश गाडू घड़ा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगा। इस अवसर पर राजपरिवार के सदस्य, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक पंचायत प्रतिनिधि एवं धर्माचार्य मौजूद रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 फरवरी
Next: आज राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम में फीड होंगे बैलेट पेपर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.