Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से 24 कोरोना मरीजों की मौत
  • राष्ट्रीय

अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से 24 कोरोना मरीजों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

अस्पताल में अभी भी 120 मरीज भर्ती

बेंगलुरु, (आरएनएस)। देश में ऑक्सीजन की कमी से मौतों का सिलसिला रूक नहीं रहा है। अब कर्नाटक के चामराज नगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में ऑक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के बाद भी प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। जब मरीजों की मौत हुई तो प्रशासन को जानकारी दी गई।
प्रशासन ने जानकारी मिलते ही अस्पताल में ऑक्सीजन का इंतजाम कराया। अस्पताल में अभी भी 120 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में 24 मरीजों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। बताते चलें कि ये हादसा कल मध्य रात्रि का है। हादसे के बाद मैसूर से चामराजनगर के लिए ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए।
दरअसल, चामराज नगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले अधिकतर मरीज वेंटिलेटर पर थे। ऑक्सीजन सप्लाई खत्म होने के बाद वह तड़पने लगे और मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इससे पहले कालाबुर्गी के केबीएन अस्पातल में ऑक्सीजन की कमी से चार मरीजों की मौत हो गई थी। इसी दिन यदगिर सरकारी अस्पताल में लाइट कट जाने से वेंटिलेटर पर रहे एक मरीज की भी मौत हो गई थी। पिछले एक हफ्ते में कर्नाटक के कई अस्पतालों में कई लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत दरों में की गयी वृद्धि वापस ले सरकार: व्यापार मंडल अल्मोड़ा
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने कोविड नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही, बांटे निःशुल्क मास्क

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.