Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को एक जनवरी से मिलेगा फ्री राशन
  • पौड़ी

अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को एक जनवरी से मिलेगा फ्री राशन

RNS INDIA NEWS 31/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को नए साल से रसद का भुगतान नहीं करना पडे़गा, यानी ऐसे पात्र लोगों को एक जनवरी से रसद निशुल्क मिलने जा रही है। अभी तक इन परिवारों को राशन के लिए पैसे चुकता करने पड़ रहे थे। अकेले पौड़ी जिले में नए साल से करीब पौने चार लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पूर्ति महकमे ने इस रसद का उठान कर गल्ला विक्रेताओं तक करना शुरू कर दिया है। रविवार से इस योजना के तहत आने वाले पात्र राशन कार्ड धारक रसद ले सकेंगे। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को एक साल में तीन घरेलू सिेलेंडर की रिफलिंग पहले ही मुफ्त की सुविधा दी जा रही है। पौड़ी जिले में वर्तमान में 9 हजार 68 अंत्योदय कार्डधारक है। जबकि 81 हजार 791 बीपीएल कार्ड धारक। इन दोनों को ही अब फ्री रसद मिलने जा रही है। अभी तक ये कार्ड धारक दो रुपए प्रति किलो गेहूं और तीन रुपए प्रति किलो चावल का भुगतान करते थे। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन मिलता है। जिसमें करीब 13.300 किलो गेहूं और 21.700 किलो चावल शामिल है, जबकि प्राथमिक परिवारों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और 3 किलो चावल दिया जाता है। अब इस राशन के लिए इन कार्डधारकों को कोई भुगतान नहीं करना है। पौड़ी के जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया है कि जिले में करीब 90 फीसदी रसद का उठान भी हो चुका है। जिसमें अंत्योदय का 110.962 एमटी गेहूं और 183.161 एमटी चावल सहित प्राथमिक परिवारों का 616.7360 एमटी गेंहू और 1008.986 एमटी चावल शामिल है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अधीन आने वाले कार्डधारक रविवार से अपनी राशन का उठान संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता से कर सकते है। इसके लिए गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का भी जायजा लिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य पदार्थों के 9 सैंपल जांच के लिए भेजे
Next: हरिद्वार पुलिस ने लौटाए 33 लाख कीमत के 201 खोए मोबाइल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.