Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब नंदीग्राम के लिए ममता ने खेला गोत्र का कार्ड
  • राष्ट्रीय

अब नंदीग्राम के लिए ममता ने खेला गोत्र का कार्ड

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
rns featured image new

कोलकाता, (आरएनएस)। बंगाल की सबसे हॉट बैटल फिल्ड नंदीग्राम में कल वोटिंग होनी है। उससे पहले नंदीग्राम की लड़ाई गोत्र पर आ गई है। चंडी पाठ के बाद अब ममता बनर्जी ने हिंदू वोट के लिए गोट्र कार्ड खेला। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम की रैली में बकायदा अपना गोत्र बताया। ममता बनर्जी के गोत्र कार्ड पर पश्चिम बंगाल में जबरदस्त घामासान छिड़ गया है। बीजेपी ने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। गिरिराज सिंह का कहना है कि चुनाव में हार से ममता इतनी डर गई हैं कि गोत्र बताने की नौबत आ गई। वहीं एआईएमआईएम नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए पूछा कि जो जनेऊधारी नहीं हैं, उनका क्या?
मैं शांडिल्य हूं : ममता
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मंदिर का दौरा किया जहां पुजारी ने मेरा गोत्र पूछा, मैंने कहा माँ, माटी, मानुष। यह मुझे मेरी त्रिपुरा के त्रिपुरेश्वरी मंदिर की याद दिलाता है, जहां पुजारी ने मुझसे मेरा गोत्र पूछा और मैंने मां, माटी, मानुष कहा था, वास्तव में मैं शांडिल्य हूं।
गिरिराज बोले- हार से डर गईं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की ज़रूरत नहीं पड़ी, मैं तो लिखता हूं। लेकिन ममता बनर्जी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताती हैं। ममता बनर्जी अब आप मुझे बात दीजिए कि कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं है। उनका हारना तय है।
ओवैसी ने साधा निशाना
असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं हैं, किसी भगवान के भक्त नहीं हैं या कोई पाठ या चालीसा नहीं करते हैं उनका क्या? ओवैसी ने ट्वीट किआ कि हर पार्टी को लगता है कि उसे जीतने के लिए खुद को हिन्दू दिखाना जरूरी है। ये नियमों के खिलाफ है, अपमानजनक है और सफल नहीं होने वाला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रॉय परिवार के 3 सदस्य चुनावी मैदान में
Next: कोरोना अभी भी एक्टिव, कदम नहीं उठाए तो तबाह कर सकता है इन्फ्रास्ट्रक्चर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.