Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रॉय परिवार के 3 सदस्य चुनावी मैदान में
  • राष्ट्रीय

रॉय परिवार के 3 सदस्य चुनावी मैदान में

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
rns featured image new

सिलचर (आरएनएस)।  असम में 3 पीढिय़ों वाला एक अरबपति राजनीतिक परिवार इस समय हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। दक्षिणी असम की प्रसिद्ध ‘रॉय फैमिली’ के 3 सदस्य- पिता, बेटा और बहू इन विधानसभा चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसका फैसला चुनाव के दूसरे चरण में होगा।
6 बार के विधायक और पूर्व कांग्रेस सरकार के राजस्व और पंचायत मंत्री गौतम रॉय (72) इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनके बेटे राहुल और बहू डेजी सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सीनियर रॉय कटिगोरा से और राहुल उधारबोंड से चुनाव लड़ रहे हैं। ये दोनों सीटें कछार जिले में आती हैं। वहीं डेजी पड़ोसी जिले हेलाकांडी की अल्गापुर निर्वाचन सीट से मैदान में हैं।
सीनियर और जूनियर रॉय दोनों ने 2016 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गए थे। इस बार उन्होंने सीटें बदल ली हैं। चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामों के मुताबिक, तीनों उम्मीदवारों की चल और अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 142.57 करोड़ रुपये है। यह परिवार कई तरह के बिजनेस में है।
रॉय की पत्नी मंदिरा भी 2013 के उप-चुनावों में अल्गापुर सीट से विधायक रह चुकी हैं। वहीं रॉय ने 1985 के बाद से 6 बार कतलीचेरा सीट का प्रतिनिधित्व किया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में 4 बार मंत्री रहे। लेकिन 2016 में वे ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के सुजम उद्दीन लस्कर से हार गए थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस द्वारा निलंबित किए जाने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
निर्दलीय उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ रहे बेटे और बहू के बारे में पूछे जाने पर सीनियर रॉय ने कहा, दोनों परिपक्व और डायनमिक हैं। वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय कर रहे हैं। चुनाव लडऩा उनका अपना निर्णय है, इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। मेरे बेटे और बहू के साथ मेरा कोई राजनीतिक संबंध नहीं है।
दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में 15 अहम सीटें आती हैं। इसमें 3 जिले – कछार, करीमगंज और हैलाखंडी हैं, जिनमें ज्यादातर बंगाली भाषी लोग रहते हैं। 2016 के चुनावों में भाजपा ने इनमें से 8, एआईयूडीएफ ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं।
इस बार विपक्षी कांग्रेस ने कई प्रमुख नेताओं के बेटे और बेटियों को भी चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस ने पूर्वी गुवाहाटी सीट से असम के पहले मुख्यमंत्री लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई की पोती असीमा बोरदोलोई को टिकट दिया है। वहीं बरखेड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन के बेटे दिगंत बर्मन, नजीरा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे देवव्रत सैकिया और अमगुरी सीट से राज्य के पूर्व पार्टी अध्यक्ष अंजन दत्ता की बेटी अंगिका दत्ता को मैदान में उतारा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकिता को न्याय
Next: अब नंदीग्राम के लिए ममता ने खेला गोत्र का कार्ड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.