Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आत्म निर्भर भारत की ओर एक और कदम, स्वदेशी लाईट वेट टेलीस्कोप का हुआ लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आत्म निर्भर भारत की ओर एक और कदम, स्वदेशी लाईट वेट टेलीस्कोप का हुआ लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 14/08/2020
IMG-20200814-WA0002

देहरादून। भारतीय आयुध निर्माणियों ने शुक्रवार को एक और कदम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा लिया है। शुक्रवार को आयुध निर्माणी देहरादून में बनी डे टेलीस्कोप साईट को आयुध निर्माणी बोर्ड के महानिदेशक हरिमोहन ने देश को समर्पित किया। उन्होंने वीडियो कालिंग के माध्यम से इस टेलीस्कोप का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि आत्म निर्भर भारत की ओर एक और कदम आज आयुध निर्माणी बोर्ड ने रखा है। बोर्ड की देहरादून ईकाई ने यह टेलीस्कोप तैयार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होने आयुध निर्माणी देहरादून के महाप्रबंधक व टीम को इसके लिए बधाई दी। इस अवसर पर आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक पी के दिक्षित ने बताया कि इस लाईट वेट टेलीस्कोप का डिजाईन पूरी तरह से आयुध निर्माणी देहरादून में ही तैयार किया गया है और इसको यहीं विकसित किया गया है। इसके साथ ही इसका उत्पादन भी पूरी तरह से आयुध निर्माणी देहरादून में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका वजन 550 ग्राम है और इसकी देखने की क्षमता 600 मीटर तक है। साथ ही इसकी लम्बाई मात्र 220 मिमी है। इससे पहले यह साईट यूएसए, चेक रिपब्लिक, और बेल्जियम से आयात की जाती थी। इसकी कीमत मात्र 40 हजार रूपये रखी गयी है जो कि विदेशी से काफी कम है। यह भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बलों के लिए उपयोगी साबित होगी। अभी सेना को इसकी 13000 की जरूरत है और इसके लिए सेना ने पिछले दिनों टेंडर आमत्रित किए थे जिसमें आयुध निर्माणी देहरादून ने भी भाग लिया है। उन्होंने बताया कि यह अपने आप में आयुध निर्माणी देहरादून की बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान आयुध निर्माणी के अपर महाप्रबधंक एस सी झा, कैलाश प्रसाद, आर शर्मा, शर्मिष्ठा कौल, वीरेन्द्र चैधरी, राहुल कन्नौजिया, दिव्या गौतम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊधमसिंहनगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी पीएम और अन्य मंत्रियों को करेंगे ट्वीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.