Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आपदा प्रभावित गांवों के विस्‍थापन को लेकर सरकार सक्रिय
  • उत्तराखंड

आपदा प्रभावित गांवों के विस्‍थापन को लेकर सरकार सक्रिय

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
rns featured image new

देहरादून। आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन के लिए उत्तराखंड सरकार अधिक सक्रिय हुई है। बीते साढ़े चार साल में 80 गांवों के 1423 परिवारों को विस्थापित किया गया। इनमें इस वर्ष अभी तक विस्थापित किए गए 42 गांवों के 477 परिवार भी शामिल हैं। अब 13 और गांवों के 86 परिवारों के विस्थापन के लिए कवायद है। आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मुहिम में और तेजी लाने के दृष्टिगत बजट के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार में भी दस्तक दी है।
उत्तराखंड लगातार ही अतिवृष्टि, भूस्खलन, भूकंप जैसी आपदाओं का दंश झेलता आ रहा है। नतीजतन, आपदा प्रभावित गांवों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पर्वतीय क्षेत्र में ऐसे प्रभावित गांवों की संख्या सर्वाधिक है। वर्ष 2015 में आपदा के लिहाज से संवेदनशील 225 गांव चिह्नित किए गए, जिनका भूगर्भीय सर्वेक्षण होना है। हालांकि, वर्तमान में ऐसे गांवों की संख्या चार सौ से अधिक आंकी गई है। जिस तरह आपदा प्रभावित गांवों की संख्या बढ़ रही है, उस लिहाज से इनके विस्थापन की मुहिम शुरुआती दौर में तेज नहीं रही है। दरअसल, सरकार ने आपदा प्रभावितों के विस्थापन, पुनर्वास के लिए वर्ष 2011 में नीति बनाई। वर्ष 2012 से यह लागू हुई। नीति को तब कितनी गंभीरता से लिया गया, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2012 से 2015 तक केवल दो गांवों के 11 परिवारों का ही विस्थापन हो पाया। हालांकि, मौजूदा सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और वर्ष 2017 से लेकर सितंबर 2021 तक 80 गांवों के 1434 परिवारों को विस्थापित करने में सफलता हासिल की। इस पर 60 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की गई है। सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने बताया कि आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन के लिए गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। भूगर्भीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित परिवारों का विस्थापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब पांच जिलों के 13 गांवों के 86 परिवारों के विस्थापन का प्रस्ताव है। इस दिशा में कसरत चल रही है। इसमें टिहरी जिले के डौंर गांव से 11, चमोली के सरपाणी, सूना कुल्याड़ी व झलिया से 30, रुद्रप्रयाग के गिरीया, पांजणा व छातीखाल से 15, उत्तरकाशी के बग्यालगांव से एक व पिथौरागढ़ के गगुर्वा तोक स्यारी, सानीखेत व धामीगांव से 29 परिवारों का विस्थापन शामिल है। मंत्री आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील गांवों के प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर सरकार गंभीर है। इसे लेकर तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। कोशिश ये है कि ज्यादा से ज्यादा प्रभावित परिवारों का विस्थापन हो। इसके लिए बजट की व्यवस्था को केंद्र सरकार से भी आग्रह किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संवेदनशील स्‍थानों पर एम्‍बुलेंस की तैनाती कर जान बचाने की कवायद
Next: संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.