Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप
  • राष्ट्रीय

संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
rns featured image new

लोस में पहले दिन ही पेश होगा कृषि कानूनों को रद्द करने वाला विधेयक

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को 29 नवंबर सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। दरअसल, केंद्र सरकार तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन यानी सोमवार को लोकसभा में पेश करेगी। इसी को लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इससे पहले बीजेपी ने अपने राज्यसभा सांसद को 29 नवंबर को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया था। संसद का यह शीतकालीन सत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस सत्र में केंद्र सरकार कृषि कानूनों के वापसी के लिए विधेयक पेश करेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह ऐलान किया था कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी और इसके लिए संसद में आवश्यक प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया था। दरअसल, सरकार और किसानों के बीच इन कृषि कानूनों को लेकर एक साल से टकराव चल रहा था। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान विशेष रूप से इन कानूनों का विरोध कर रहे थे। यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कानूनों को वापस लेकर किसानों को मनाने और राजनीतिक नुकसान से बचने की कोशिश की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रभावित गांवों के विस्‍थापन को लेकर सरकार सक्रिय
Next: केंद्र ने ओमीक्रॉन के खतरे से राज्य सरकारों को किया अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.